
चांडिल अनुमंडल के ईंचागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आईएमए के अध्यक्ष सह ईंचागढ़ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शेखर चौधरी (काजल) का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समारोह का आयोजन ईंचागढ़ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेंद्र सिंह मुंडा के नेतृत्व में आयोजन किया गया। डॉ चौधरी एवं ईंचागढ़ से स्थानांतरित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगन्नाथ हेंब्रम को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ हरेंद्र सिंह मुंडा ने कहा कि डॉ चौधरी सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए है उनका मान सम्मान हमलोगों के दिलों में हमेशा रहेंगे। अस्पताल के चाहे डाक्टर हो या कर्मचारी सभी का हर समय सहयोग किया करते थे। हम लोगों को उनसे काफी अपेक्षा है। समय समय पर हमलोग उनसे मार्ग दर्शन देते रहेंगे। इस मौके पर डॉ लखविंद्र हांसदा, डॉ ममता, डॉ अनुपम घोषाल, रोशन झा, सुनील महतो, तारकेश्वर महतो, सालखू बेसरा, बुतरु मुर्मू, लखन मुंडा, आगनु महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।
