आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित जिशु भवन के पासएक बड़े ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया है,

जहाँ ‘ग्लोबल ट्रैवल्स’ नामक वेबसाइट के जरिये शेयर इन्वेस्टमेंट और डेली टास्क के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। पुलिस के अनुसार, वेबसाइट के माध्यम से लोगों को 1,800 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक निवेश करने के लिए प्रेरित किया जाता था। बदले में हर दिन एक निश्चित प्रतिशत रिटर्न (Return) और छोटे-छोटे डेली टास्क पूरे करने पर बोनस देने का वादा किया गया था।

यूजर्स को रोजाना 20 से 25 टास्क दिए जाते थे, जिनमें होटल या ट्रैवल एजेंसी की फोटो को 5-स्टार रेटिंग देना, लिंक शेयर करना या सोशल मीडिया पर प्रमोशनल पोस्ट करना शामिल था। कई यूजर्स को शुरुआती दिनों में रिटर्न भी मिला, जिससे लोगों का विश्वास बढ़ता गया और उन्होंने बड़ी रकम निवेश कर दी।

इसी बीच अचानक वेबसाइट ने रिडीम और विड्रॉ सिस्टम बंद कर दिया। जब इन्वेस्टर्स ने अपने पैसे निकालने की कोशिश की तो वेबसाइट पूरी तरह ठप पाई गई। इससे नाराज़ होकर सैकड़ों निवेशक आजाद नगर स्थित कंपनी के कथित ऑफिस पहुंचे और जमकर हंगामा व तोड़फोड़ की।

सूचना पर आजाद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच में यह मल्टी-लेवल ऑनलाइन स्कैम प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने सर्वर और बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है तथा वेबसाइट से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “मामला गंभीर है, तकनीकी जांच के जरिए ठगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।” प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, फ्रॉड की राशि करोड़ों रुपये में बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *