घाटशीला विधानसभा उप चुनाव मे आज नामांकन वापसी की आख़री तिथि थी, आज एक निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम किस्कू ने अपना नामांकन वापस लिए हैँ,

इसके अब उप चुनाव के मैदान मे कुल 13 प्रत्याशी मैदान मे हैँ, जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने एक वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी, उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा की आज नामांकन वापसी के उपरांत सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दी गई हैँ, 11 नवम्बर को मतदान होगा जिसके उपरांत 14 नवम्बर को मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, घाटशीला विधानसभा क्षेत्र मे 300 पोलिंग बूथ तैयार कर लिया गया हैँ, कल यानि शनिवार को सभी प्रत्याशियों के साथ मीटिंग की जाएगी जिसमे उन्हें चुनाव आयोग से सम्बंधित सभी दिशा निर्देश साझा की जाएगी, वहीँ चुनावी सुरक्षा के विषय मे उन्होने कहा की अभी तक तक़रीबन 2.30 करोड़ रूपए के ऐसे सामानो को जब्त किया गया हैँ जो चुनाव आयोग के निर्देश के विरुद्ध हैँ और जिसका इस्तेमाल वोटरों को प्रलोभन देने हेतु किया जा सकता हैँ, साथ ही चेकिंग के दौरान तक़रीबन 32 लाख रूपए सीज़ किये गये हैँ, साथ ही चुनाव सुरक्षा हेतु 10 कंपनी सेन्ट्रल फ़ोर्स के अलावे जमशेदपुर पुलिस के ज़वान तैनात किये जायेंगे, ताकि शांतिपूर्वक माहौल मे निष्पक्ष चुनाव को संपन्न करवाया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *