जमशेदपुर में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है.ताजा मामला जुगसलाई थाना अंतर्गत महतो पाडा रोड का है

जमशेदपुर में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है.ताजा मामला जुगसलाई थाना अंतर्गत महतो पाडा रोड का है. जहां जाफर उर्फ राजू नामक चिकन दुकानदार को अज्ञात अपराधियों ने पांच गोली मारी है. हालांकि घायल को तीन गोली लगा है. वही इलाज के लिए उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया है जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है. घायल मिल्लत नगर का रहने वाला है वही प्रथम दृष्टि में मामला रंगदारी का लग रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे इलाके को सील कर छापेमारी कर रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *