राउरकेला सेक्टर-19 थाना क्षेत्र में लगभग 25 दिन पहले 5 घरों में हुई चोरी मामले में पुलिस ने जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के मथुरा बागान निवासी शंभु सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी पर आरोप है कि उसने राउरकेला सेक्टर-19 के विभिन्न इलाकों में रेकी कर कीमती जेवर सहित लाखों रुपये की चोरी की थी। अनुमान है कि चोरी की कुल रकम लगभग 40 से 50 लाख रुपये के आसपास की है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है, और चोरी के माल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। ओडिशा पुलिस ने बताया कि इस सफलता में झारखंड पुलिस की भी अहम भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *