भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू का बयान — झामुमो ने जनता को झूठ बोलकर पाई थी सत्ता, घाटशीला उपचुनाव में जनता देगी करारा जवाब

Spread the love

जमशेदपुर : भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने गुरुवार को जमशेदपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विगत चुनाव में झामुमो ने जनता से झूठे वादे कर सत्ता हासिल की थी, लेकिन इस बार घाटशीला उपचुनाव में जनता उन्हें करारा जवाब देगी।

वार्ता में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल और जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा भी उपस्थित रहे।

आदित्य साहू ने कहा कि पिछले छह वर्षों में घाटशीला क्षेत्र में झामुमो सरकार ने ऐसा कोई विकास कार्य नहीं किया, जिससे जनता प्रभावित हो सके। वहीं दूसरी ओर भाजपा की केंद्र सरकार ने घाटशीला के हर गांव तक विकास योजनाओं को पहुँचाने में सफलता हासिल की है।

उन्होंने कहा, “विगत चुनाव में जनता गुमराह हो गई थी, लेकिन अब सब समझ चुकी है। इस उपचुनाव में झामुमो को दरकिनार कर भाजपा को विजयी बनाएगी।”

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए साहू ने कहा कि महिला अत्याचार, भ्रष्टाचार और अपराध झारखंड में चरम पर हैं, और जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि घाटशीला की जनता भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *