
जमशेदपुर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता अभियान का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है, जहां दुर्गा पूजा विसर्जन के बाद नदी की स्थिति दयनीय हो जाती थी, सैकड़ो मां की प्रतिमा और पूजा सामग्री नदी में फेंक दिया जाता था, इस बार नगर निगम के अपर आयुक्त कृष्ण कुमार द्वारा नदी घाटों में कुंड बनाकर पूजा सामग्री नदी में ना डालकर कुंड में डालने की अपील की गई थी, शहर के लोग और पूजा कमेटी के सदस्यों ने भी इस अभियान को बढ़ावा देते हुए अपना-अपना योगदान दिया जिससे जमशेदपुर की लाइफ लाइन स्वर्ण रेखा और खरकाई नदी विसर्जन के बाद भी साफ दिखती नजर आ रही है
