श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति, बैंक कॉलोनी मझी टोला, आदित्यपुर का आज विधिवत एवं भव्य उद्घाटन किया गया

Spread the love

परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी 21वीं दुर्गा पूजा की शुरुआत पूरे श्रद्धा-भाव, हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ की गई।

उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में कदमा से पधारे रवि नंदन कुमार शामिल हुए। विशेष अतिथियों में देबू चटर्जी, रामधनी सिंह और कैलाश सिंह  मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ मिलकर पूजा पंडाल का शुभारंभ किया।

पूरे कॉलोनी का वातावरण उत्सवमय हो उठा। रंग-बिरंगी रोशनी से सजा आकर्षक पंडाल, मां दुर्गा की भव्य एवं अद्भुत प्रतिमा और पारंपरिक सजावट ने भक्तों का मन मोह लिया। उद्घाटन कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और ‘‘जय मां दुर्गा’’ के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

समिति की ओर से सुरक्षा व्यवस्था, दर्शन की सुविधा और भक्तों की भीड़ को देखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। समिति का कहना है कि आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे और मां दुर्गा का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *