
श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति, बैंक कॉलोनी मझी टोला, आदित्यपुर की ओर से आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। परंपरा के अनुरूप भक्तों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा-भाव के साथ जल भरकर कलश स्थापना की। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएँ और समिति के सदस्य शामिल हुए। यात्रा के दौरान गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कलश स्थापना के साथ ही दुर्गा पूजा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। आने वाले दिनों में पूजा पंडाल में विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
