
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सौंप दिया शव की पहचान कदमा राम जनक नगर निवासी जुए नंदन सिंह 72 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक पहले टाटा मुख्य अस्पताल में कार्यरत थे। बताया जाता है कि शनिवार को वे स्वर्णरेखा नदी में नहाने आए थे। इसी दौरान तेज बहाव में बह गए।स्थानीय लोगों ने नदी किनारे उनका वाकर और जूते देखा था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर गोताखोरों की मदद से खोजबीन की गई थी, लेकिन वृद्ध का सुराग नहीं मिल सका था। अंतत अगले दिन शव नदी में तैरता हुआ गौड़ बस्ती के पास मिला पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जाता है कि जुए नंदन सिंह का 6 माह पहले ऑपरेशन हुआ था और कुछ दिनों से ट्रीटमेंट के लिए टाटा मुख्य अस्पताल जाते थे इधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया है
