बुधवार को सरायकेला परिक्षेत्र के सहारा इंडिया परिवार के एजेंट और अधिकारी जिला मुख्यालय पहुंचे और उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से मुलाकात कर अपनी बातों को रखा

Spread the love

सहारा के सीनियर अधिकारी संजय कुमार राय ने बताया कि देशभर में सहारा इंडिया के कार्यालय खुले हैं मगर झारखंड में डीजीपी के निर्देश पर कार्यालय बंद पड़े हैं जिससे निवेशकों के त्रुटियों का समाधान नहीं हो पाने के कारण उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है, जबकि दूसरे राज्यों में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीआरसी पोर्टल के जरिए भुगतान हो रहा है. ऐसे में झारखंड के निवेशक बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि उपायुक्त ने उनकी बातों को गंभीरता पूर्वक सुना और समाधान की दिशा में सार्थक पहल करने का भरोसा दिलाया. मालूम हो कि झारखण्ड में पिछले नौ महीने से डीजीपी के निर्देश पर बंद पड़े सहारा इंडिया के कार्यालयों को खुलवाने की मांग को लेकर अब सहारा के एजेंट और अधिकारी जिला मुख्यालयों का रुख कर रहे हैं. सहारा के एजेंट जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करा रहे हैं और ऑफिस खुलवाने संबंधी ज्ञापन सौंप रहे हैं. आपको बता दें कि मंगलवार को जमशेदपुर महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में जमशेदपुर परिक्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त करण सत्यार्थी से मुलाकात कर उन्हें भी एक मांग पत्र सोपा है. सहारा के अधिकारियों ने बताया कि सभी जिलों के उपायुक्तों से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है. वहीं जमशेदपुर महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सहारा इंडिया के निवेशकों के भुगतान में हो रही समस्या को गंभीर मुद्दा बताया और झारखंड के सभी कार्यालय को खोलने की मांग की है

संजय राय (वरिष्ठ कार्यकर्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *