
नॉमिनेशन फाइल करने से पहले टीम केडिया और टीम कावटिया ने बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर में पूजा अर्चना कर चैंबर भवन पहुंचे जहां चुनाव पदाधिकारी के समक्ष अपना परिचय दाखिल किया। चेंबर चुनाव में 11 पदाधिकारी और 30 एग्जीक्यूटिव मेंबर का चुनाव होना है। इधर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मानव केडिया ने कहा हम लोगों ने पिछले 4 सालों में जो काम किया है उसी के आधार पर फिर से एक बार चुनाव के मैदान में है और व्यापारी वर्ग का जो भी समस्या है उसे निदान करने का प्रयास करेंगे। वही अभिषेक अग्रवाल उर्फ गोल्डी ने कहा व्यापारियों की जो भी समस्या है उसे समस्याओं के लिए रात के 12:00 बजे भी हम उपलब्ध है।जो भी समस्या होगी व्यापारी के लिए मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि मैं उनके समस्याओं का निदान करूंगा। वहीं चुनाव पदाधिकारी ने पी आर झुनझुनवाला ने कहा आज चुनाव नॉमिनेशन फाइल करने की अंतिम तिथि थी 61 लोगों ने अपना परिचय दाखिल किया है 2 तारीख को स्कूटी होगी 4 तारीख को फाइनल लिस्ट प्रकाशित कर दिया जाएगा।
बाईट:पी आर झुनझुनवाला (चुनाव पदाधिकारी)
इधर शाम 7:00 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए केवल एक पदाधिकारी ने अपना नॉमिनेशन फाइल किया है। यह अनुमान लगाया जा रहा है की टीम केडिया और कावटिया निर्विरोध चुने जा सकते हैं।
