गोलमुरी में ब्यूटी पार्लरों पर प्रशासन की नजर, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Spread the love

जमशेदपुर : गोलमुरी क्षेत्र में ब्यूटी पार्लरों की जांच अभियान शुरू हो गया है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में की जा रही इस कार्रवाई में यह देखा जा रहा है कि पार्लर किसके नाम से रजिस्टर्ड है, वहां संचालक कौन है, दुकान पर सही बोर्ड लगा है या नहीं और संचालन से जुड़े दस्तावेज पूरे हैं या नहीं।

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की जा रही है। इलाके के सभी ब्यूटी पार्लरों की सूची तैयार कर उसकी रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी जाएगी। जांच में यदि किसी पार्लर में गड़बड़ी या अवैध गतिविधि पाई जाती है तो संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा।

इसके साथ ही यह भी जांच हो रही है कि पार्लर जिस जमीन पर चल रहे हैं, वह वैध है या अवैध। यदि किसी भी पार्लर का संचालन अवैध जमीन पर पाया गया तो उस पर भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *