
चांडिल। झामुमो के क्रीड़ा मोर्चा का जिला सचिव विगत दिनों करंट लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिनका ईलाज जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में चल रहा है। रविवार को ईंचागढ़ के विधायक सविता महतो टीएमएच अस्पताल पहुंच कर राहुल वर्मा का हाल चाल जाना और चिकित्सक से बात कर बेहतर ईलाज उपलब्ध करने को कहा। इस दौरान विधायक ने कहा कि राहुल वर्मा का इलाज चल रहा है जल्द ही वो स्वस्थ होकर हम सबो के बीच लौटेंगे। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो उपस्थित थे।
