राइस मिल संचालक की हत्यासीतामढ़ी जिले अपराधियों के हौसले बुलंद है

राइस मिल संचालक की हत्या
सीतामढ़ी जिले अपराधियों के हौसले बुलंद है ।गुरुवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने डुमरा थाना क्षेत्र के परसौनी रेल गुमटी के समीप राइस मिल संचालक मदन कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी और पिस्टल लहराते मौके से फरार हो गए ।बताया जा रहा है मृतक मदन कुमार की भाभी सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के परोहा पंचायत की वर्तमान मुखिया है ।घटना के बाद से इलाके में सनसनी है ।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है ।
अमित रंजन सीतामढ़ी एसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *