मानगो क्षेत्र में लगातार लग रहे जाम और हाल ही में एंबुलेंस के फंसने की घटना को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है

Spread the love

उच्च अधिकारियों से जवाब-तलब किए जाने के बाद उपायुक्त और एसएसपी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।उपायुक्त के निर्देश पर मानगो नगर निगम के नगर अपर आयुक्त कृष्ण कुमार, पथ निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर दीपक सहाय, डीटीओ, ट्रैफिक डीएसपी समेत कई इंजीनियर सड़क पर उतरे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जाम से आम लोगों और खासकर मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए ठोस रोडमैप तैयार किया जा रहा है।एमजीएम अस्पताल जाने वाले मार्गों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि एंबुलेंस की निर्बाध आवाजाही के लिए जल्द ही ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत जाम की स्थिति में तुरंत ट्रैफिक क्लियर कर एंबुलेंस को प्राथमिकता से मार्ग दिया जाएगा।साथ ही मानगो से डिमना रोड, पायल टॉकीज रोड और ओल्ड पुलिया रोड पर यातायात सुधारने की दिशा में योजनाबद्ध कदम उठाए जाएंगे। पथ निर्माण विभाग और ट्रैफिक पुलिस संयुक्त रूप से स्थायी समाधान के लिए रोडमैप पर काम कर रहे हैं।अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में सड़क चौड़ीकरण, वैकल्पिक रूट और सख्त ट्रैफिक प्रबंधन लागू कर लोगों को राहत दिलाई जाएगी। प्रशासन ने अपील की है कि आमजन भी यातायात नियमों का पालन करें ताकि जाम की समस्या से जल्द निजात मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *