नरकटियागंज में महिला दारोगा घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Spread the love

नरकटियागंज। गुरुवार की दोपहर निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिकारपुर थाना की दारोगा प्रीति कुमारी को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, दारोगा प्रीति कुमारी शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक केस में मदद करने के नाम पर मलदहिया निवासी परवेज कौशर से घूस मांग रही थी। इसी सिलसिले में निगरानी की टीम ने गौशाला रोड स्थित उनके सरकारी आवास पर छापेमारी कर रंगे हाथों धर दबोचा।

कार्रवाई के दौरान घूस की राशि बिचौलिए अर्जुन सोनी की जेब से बरामद हुई। बताया जा रहा है कि गवाह को धमकी देने के मामले में नामजद परवेज कौशर को राहत दिलाने के लिए यह रकम ली जा रही थी।

निगरानी की टीम ने दारोगा प्रीति कुमारी व बिचौलिए को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी निगरानी विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *