
मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उलीडीह थाने पहुंचे तथा सामूहिक रूप से मामले की शिकायत दर्ज कराई।महिलाओं ने थाना प्रभारी को बताया कि डेली मोबाइल लॉटरी और शराब की भट्टी ने बस्ती की हालत बदतर बना दी है। नशे की लत के कारण युवक अपने घर के चावल-गेहूं तक बेच रहे हैं। स्थिति यह है कि कई परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार के चलते चोरी, छिनतई, आत्महत्या और आपसी झगड़े जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं स्थानीय महिला समूह ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने ठोस कार्रवाई नहीं की तो वे स्वयं अभियान चलाकर इन अड्डों को ध्वस्त करेंगी। महिलाओं का कहना है कि कई बार टाइगर मोबाइल और पीसीआर गाड़ी को जानकारी दी गई, पर कार्रवाई के बजाय कारोबार और बढ़ता गया शिकायत सुनने के बाद उलीडीह थानाप्रभारी ने भरोसा दिलाया कि हर हाल में इस अवैध कारोबार पर विराम लगाया जाएगा। इस दौरान बस्ती के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
