गोलमुरी थाना क्षेत्र के कलगीधर स्कूल के पास शनिवार देर रात दो गुटों में मारपीट हो गई घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए

Spread the love

और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। इसके बाद दोनों गुट थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई।पहली ओर से गोलमुरी अटल क्लिनिक के पास रहने वाली सोनी चोबे ने बयान दिया कि 17 अगस्त की रात लगभग 9:20 बजे कलगीधर स्कूल के पास उन पर जानलेवा हमला किया गया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अवतार सिंह, आरिफ समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सोनी चोबे का कहना है कि आरोपी अचानक आए और हमला कर घायल कर दिया वहीं दूसरी ओर से केडी प्लैट केबुल टाउन निवासी नेहा कौर ने प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि रात करीब 10 बजे एक कार में सवार होकर आरोपी आए और गाली-गलौज करने के बाद उन पर हमला कर दिया। उनकी ओर से दर्ज मामले में अवतार, आरिफ, शेरा सिंह, जग्गे सिंह, आकाश वाणिया और कार चालक को आरोपी बनाया गया है घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने दोनों प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानेदार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों की भूमिका की पुष्टि के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों गुटों पर कड़ी नजर बनाए हुए है ताकि किसी तरह की और अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *