करंट की चपेट में आने से व्यस्क जंगली हाथी की मौत, वन विभाग जांच में जुटा

Spread the love

लातेहार: जिले के बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत कोमर गांव के कुसी टोला में रविवार की मध्य रात्रि एक दर्दनाक घटना हुई। विफा उरांव के घर के पास एक व्यस्क जंगली हाथी की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि रात करीब 15 से 16 की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड भोजन की तलाश में गांव में घुस आया था। इसी दौरान किसान द्वारा खेत की सुरक्षा के लिए बिछाए गए नंगे बिजली तार की चपेट में एक हाथी आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि झुंड के अन्य हाथी भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वन अधिकारियों का कहना है कि हाथी का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र रेड जोन है,वन विभाग द्वारा कोई सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया गया है। वन कर्मी गांव में नियमित गश्त नहीं का ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं।ग्रामीणों ने दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि वन विभाग सक्रिय रहता तो हाथी की जान बच सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *