जमशेदपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जिला सम्मेलन संपन्न,अम्बुज ठाकुर बने पुनः जिला सचिव, 43 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन


जमशेदपुर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का दो दिवसीय जिला सम्मेलन संपन्न हो गया। सम्मेलन में 43 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन किया गया, जिसमें एक बार फिर सर्वसम्मति से अम्बुज ठाकुर को जिला सचिव चुना गया। अब अगले तीन वर्षों तक जिला कमिटी की कमान उनके हाथों में रहेगी।

सम्मेलन में पूरे सिंहभूम क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कुल पांच महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इन प्रस्तावों में जिले में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) में व्याप्त धांधली पर रोक लगाने, शिक्षा जगत में भ्रष्टाचार एवं बाजारीकरण पर अंकुश लगाने, बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने हेतु ठोस कदम उठाने, जल-जंगल-जमीन की रक्षा के आंदोलन को तेज करने तथा झारखंड में जल्द से जल्द विस्थापन नीति लागू करने की मांग शामिल रही।

सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों पर संघर्ष को तेज करेगी और जिले की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन को और मजबूत बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *