आदित्यपुर: पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया के फेज 6 स्थित शांति सीमेंट कंपनी में बीते 12 अगस्त को हुए चोरी और शुक्रवार को सालडीह बस्ती में हुए फायरिंग मामले का खुलासा करते हुए कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है

इसकी जानकारी शनिवार को थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने दी उन्होंने बताया कि चोरी मामले में बादल गोप, अनंतो प्रधान, राजू दास और विकास सिंह को गिरफ्तार किया है. इनकी निशानदेही पर करीब 5 क्विंटल 16 एमएम का लोहे का छड़ बरामद किया गया है. वही फायरिंग मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि 14- 15 अगस्त की रात सूचना प्राप्त हुई कि सालडीह बस्ती में शंभू महतो के ऊपर जान से मारने की नीयत से गोली चालन की घटना को अंजाम दिया गया है. वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त आकाश सिंह सरदार को एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया. सभी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *