अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल जमशेदपुर झारखंड का प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर के नवनियुक्त उपायुक्त महोदय श्री कर्ण सत्यार्थी से मिलकर उन्हें शॉल ओढ़ा एव मंडल का स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया

Spread the love

जमशेदपुर : अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल जमशेदपुर झारखंड का प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर के नवनियुक्त उपायुक्त महोदय श्री कर्ण सत्यार्थी से मिलकर उन्हें शॉल ओढ़ा एव मंडल का स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया और व्यापार मंडल द्वारा हो रहे कार्यों को बताया। साथ ही ये भी बताया कि इस संस्था में नारी शक्तियों को भी काफी प्राथमिकताएं दी जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि ने DC साहब से दुकानदार भाइयों की समस्याओं से अवगत कराया और साथ ही निवेदन किया कि जल्द ही उनकी समस्या का निदान हो।
साथ ही उपाध्यक्ष चंचल भाटिया ने सड़क पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर तत्काल कड़ी कार्यवाही करने की माँग की और ये भी जानकारी साँझा की कि जिस तरह 2022-2023 में तत्कालीन DC विजया जाधव जी ने जमशेदपुर को ख़ासकर साकची को अनुशासित किया था उस तरह सड़के खुली मिले जिसमे ख़ासकर स्कूल के बच्चे और बुजुर्ग या मरीज अपने गंतव्य पर जल्द से जल्द पहुँच सके, DC साहब ने आश्वासन दिया की जल्द ही इसका निदान किया जाएगा ।

संस्था प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि , उपाध्यक्ष चंचल भाटिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता जायसवाल, उपाध्यक्ष एकता जायसवाल, सागर झा, यश साव, पीयूष जैन, गौतम आखुली एव अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *