शनिवार को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुचे स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और एमएनएससी के पदाधिकारीओ के खिलाफ जमकर बरसे। वही जानकारी मिलने पर गौ माता की पालन पौषण करने वाले केयत्री देवी और महेन्द्र मिश्रा का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर नाराज स्थानीय लोगो ने बिजली विभाग और एमएनएससी खिलाफ आरोप लगाते हुए तत्काल सुधार की मांग की। साथ ही गौमाता के समक्ष अगरबत्ती जलाकर नमन किया।
रामकृष्णा कॉलोनी के रहने वाले विश्वजीत दास ने बताया ट्रांसफार्मर के नीचे तार में करेंट लगने से गौमाता की मौत हुई है। जानकारी मिलने पर डांडा से तार को हटाए,बचाने का प्रयास किया गया,लेकिन तब तक गाय की मौत हो चुकी।विश्वजीत दास ने बताया इससे पूर्व शनिवार सुबह मेरा बेटा कुत्ता को घुमा रहा था उस दौरान करेंट लगा लेकिन बाल बाल बच गया।

वही सोमनाथ गोस्वामी ने कहा बस्ती के लोगो के लिए कचड़ा फेकने के लिए कोई डस्टबिन नहीं है। जिसके कारण लोग सड़क किनारे ही फेकने में मजबूर है।ट्रांसफार्मर के नीचे तार से करेंट लगने से गौमाता की मौत हुई।उन्होंने इसे बिजली विभाग और एमएनएससी की लापरवाही बताते हुए मुआवजा की मांग की।
वही समाजसेवी मनोज कुमार ने कहा दुर्घटना होने का मुख्य कारण बिजली विभाग की लापरवाही और दूसरा कारण कही कूड़ेदान नही है। जिसके कारण लोग जहा तहां कचड़ा डंप करते है। उन्होंने कहा 2018 में मानगो नगर निगम को साफ सफाई के लिए अवार्ड मिला था। यहां के लोग ब्रांड एंबेसडर बने थे। जिसमे मेरा भी नाम रहा। उस दौरान साफ सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया जाता था। लेकिन अब मानगो नगर निगम लापरवाह होगया है। अधिकारी काम करना ही नहीं चाहते।