तमिलनाडु राज्य मे विगत दिनों 21 वें सीनियर नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप 2024-25का आयोजन हुआ था जिसमे झारखण्ड राज्य की टीम ने सेकण्ड रनर उप का ख़िताब हासिल कर राज्य का मान बढ़ाया है

शनिवार को पूरी टीम राज्य के मंत्री रामदास सोरेन से मिलने पहुंचे जहां मंत्री रामदास सोरेन ने तमाम खिलाडियों को बधाई देते हुए उनके आगे बढ़ने की कामना की, उन्होंने कहा की राज्य सरकार के तरफ से वे तमाम खिलाडियों को यह आश्वास्त करवाना चाहते है की राज्य मे खेल नीति बन चुकी है किसी भी खिलाड़ी को राज्य सरकार तमाम सुविधा उपलब्ध करवाएगी, ताकि राज्य से बेहतर से बेहतर खिलाड़ी निकलकर विश्व पटल पर खुद को स्थापित कर राज्य का नाम रौशन कर सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *