सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्रागत हरिओम नगर इंद्रा बस्ती की रहनेवाली महिला लक्ष्मी साहनी दो दिनों से इंसाफ के लिए थाने का चक्कर काट रही है

मगर महिला को इंसाफ के बजाय पुलिस और गुंडा दोनों से धमकी मिल रही है. जिससे महिला का परिवार भयभीत है. महिला ने बताया कि उसका बेटा बजरंगी साहनी नशे का आदि है. गुरुवार की शाम वह एवं उसकी बेटी संतोषी सोना अपने बेटे को ढूंढते हुए खरकई नदी की ओर गई वहां एक ऑटो में राहुल महानन्द नामक युवक बैठा था उससे पूछताछ करने पर वह भड़क गया और उसपर जानलेवा हमला कर दिया. बीच बचाव करने के क्रम में उसकी बेटी के साथ भी बादसलूकी की. किसी तरह जान बचाकर वहां से भागकर थाने पहुंची. यहां से मेडिकल के लिए गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. महिला ने बताया कि राहुल महानंद ब्राउन शुगर का आदी है. पुलिस में शिकायत करने के बाद और भड़क गया और जान से मारने की धमकी दे रहा है. वही मामले के जांच अधिकारी महेश उरांव पर भी गंभीर आरोप लगाए. महिला की बेटी संतोषी सोना ने बताया कि जब आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर महेश उरांव से पूछा तो उन्होंने कहा कि तुम लोगों को जान से मार देनी चाहिए. ऐसे में इंसाफ किससे मांगने जाएं. थाना प्रभारी ने इंसाफ का भरोसा दिलाया था इसलिए उनसे पूछने थाना आए थे. जहां महेश उरांव ने बादसलूकी की. इस घटना के बाद मेरा परिवार दहशत में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *