गढ़वा जिला से है जहां गढ़वा पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ योजना के तहत जिले में बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने इस अभियान के जरिए पिछले एक से डेढ़ वर्षों से खोए हुए 63 मोबाइल बरामद किए हैं, जिससे उनके मालिकों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है।इस अभियान की शुरुआत गढ़वा जिले के विभिन्न थानों में गुम हुए मोबाइल की शिकायतों के आधार पर की गई थी। पिछले पखवाड़े से चल रहे इस अभियान के दौरान, पुलिस ने तकनीकी सहायता का उपयोग कर गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस किया और उन्हें बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *