जमशेदपुर के सुदूर पटमदा प्रखंड के बामनी गावं मे बने कोल्ड स्टोरेज की शुरुवात गुरुवार से हो गई,

बता दें वर्ष 2019 मे इसके निर्माण हेतु तत्कालीन विधायक रामचंद्र सहिस के द्वारा इसका शिल्यान्यास किया गया था, आज इसका विधिवत उद्घाटन व शुरुवात क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने फीता काटकर किया, बता दें पांच मंजिला इस कोल्ड स्टोरेज मे कुल नौ यूनिट है और इसकी क्षमता पांच हजार मेट्रिक टन है, और इसे पीपीइ मोड पर शुरू किया गया है, उद्घाटन के बाद विधायक मंगल कालिंदी ने कहा की इसका ऑनलाइन उद्घाटन वर्ष 2021 मे ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कर दिया था, लेकिन कोरोना कॉल के कारण यह शुरू नहीं हुआ था, अब इसके शुरू हो जाने से स्थानीय किसानो को काफ़ी फायदा मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *