विश्व हिन्दू परिषद की इकाई बजरंग दल के 35 सदस्यी जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए 5 अगस्त को कूच कर रहा है, 2004 से शुरू की गई यह यात्रा निरंतर जारी है

2004 में आतंकवादियों द्वारा अमरनाथ मंदिर में हमला किया गया था पर मंदिर में एक ज़रा सी भी आंच नही है,डरे सहमे भक्त मंदिर का दर्शन करने नहीं जा पा रहे थे तभी मुंबई में हुए एक अधिवेशन के दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा अमरनाथ यात्रा की शुरुआत की गई तब से लेकर अब तक देश के कोने-कोने से बजरंग दल के सदस्यों ने यात्रा की शुरुआत की और तब से लेकर अब तक देश के कोने-कोने से यह यात्रा निरंतर जारी है इसी क्रम में 5 अगस्त को जमशेदपुर से 25 महिलाओं और 10 पुरुष कुल मिलाकर 35 बजरंग दल के सदस्यों का जत्था जलियांवाला बाग ट्रेन से यात्रा के लिए कूच करेगा, इस दौरान उनके द्वारा अन्य तीर्थ स्थलों का भी भ्रमण किया जाएगा जिसकी जानकारी अरुण सिंह ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *