सासाराम में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से 108 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, 8 अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

सासाराम नई दिल्ली उड़ीसा डाउन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से RPF तथा जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आठ अंतर प्रांतीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से आठ अलग-अलग बैग में रखे गए 108 लीटर अंग्रेजी शराब मिले हैं। जिसका मूल्य एक लाख 8 हजार रुपए से अधिक है। RPF को ये गुप्त सूचना मिली की ट्रेन संख्या 12820 नई दिल्ली-उड़ीसा डाउन संपर्क क्रांति से 8 लोग पिट्ठू बैग में शराब लेकर गयाजी जा रहे हैं। चुकी सासाराम रेलवे स्टेशन पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव नहीं है। ऐसे में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त से निवेदन कर सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का 2 मिनट का ठहराव सुनिश्चित किया गया। इसके उपरांत ट्रेन को रोक कर 8 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आदित्य, बादल कुमार, शिवम, रोहित, सन्नी राज, विकास, बिट्टू कुमार तथा पिंटू कुमार सभी गयाजी जिला के रहने वाले हैं। बता दे की रेलवे में इन दोनों ऑपरेशन सतर्क के तहत विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *