
जमशेदपुर में पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने आज जिला परिषद कार्यालय में जिला परिषद के सदस्यों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, जिला परिषद चेयरमैन बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा समेत जिले के तमाम जिला परिषद सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने जिला परिषद क्षेत्र में चल रही योजनाओं और वित्तीय व्यवस्था से जुड़ी विस्तृत जानकारी ली। साथ ही विकास कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। वित्तीय संसाधनों के सही उपयोग और ग्रामीण विकास को गति देने पर बैठक में विशेष रूप से चर्चा की गई।
