जमशेदपुर: डिवाइन मिशन स्कूल प्रबंधन ने जारी किया स्पष्टीकरण, शिक्षा व सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

Spread the love

जमशेदपुर के सुंदरनगर अंतर्गत हितकू, नरवा स्थित डिवाइन मिशन स्कूल के प्रबंधन ने कहा है कि संस्थान में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के शैक्षणिक, नैतिक, बौद्धिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह प्रतिबद्धता भविष्य में भी निरंतर बनी रहेगी।
विद्यालय प्रबंधन ने अपने बयान में बताया कि डिवाइन मिशन स्कूल में सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके साथ ही विद्यार्थियों में अनुशासन, नैतिक मूल्य, संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि छात्र न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट बनें, बल्कि समाज के जिम्मेदार और सशक्त नागरिक भी बन सकें।
प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यालय में विद्यार्थियों को JEE, NEET सहित अन्य प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयुक्त शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं अकादमिक सहयोग उपलब्ध कराया जाता है। इसका उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा और बेहतर करियर अवसरों के लिए सक्षम बनाना है।
विद्यालय प्रशासन ने यह भरोसा दिलाया कि स्कूल की सभी शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ सीबीएसई, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के तहत पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही हैं। साथ ही विद्यार्थियों की सुरक्षा, अनुशासन और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।
डिवाइन मिशन स्कूल प्रबंधन ने जानकारी दी कि इस वर्ष से छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास (Hostel) की सुविधा भी प्रारंभ की गई है, जहां कम शुल्क पर पूर्ण आवासीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा।
प्रबंधन ने अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों अथवा अभिभावकों की किसी भी प्रकार की शंका, समस्या या सुझाव के समाधान के लिए विद्यालय प्रशासन सदैव संवाद के लिए उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभिभावक सीधे विद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों से विनम्र अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और सही व स्पष्ट जानकारी के लिए विद्यालय से प्रत्यक्ष संपर्क करें।
डिवाइन मिशन स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, पारदर्शिता, अनुशासन और विश्वास के मूल सिद्धांतों के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *