पश्चिमी सिंहभूम : नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त झारखण्ड अभियान के तहत मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु आयोजित हुआ जागरूकता कार्यशाला।

नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त झारखण्ड अभियान के तहत आज चाईबासा में मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यशाला आयोजित हुआ। कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा सभागार में आयोजित हुए इस कार्यशाला में जिला के डीसी कुलदीप चौधरी, जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी, स्कूलों के शिक्षक और अन्य लोग शामिल हुए। कार्यशाला में मादक पदार्थों के दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीसी कुलदीप चौधरी ने मादक पदार्थों के दुष्परिणाम के बारे में चर्चा करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील किया। डीसी ने कार्यशाला में मौजूद सभी लोगों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाया। कुलदीप चौधरी, डीसी, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *