पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में आयोजित हुआ रन फ़ॉर ड्रग फ्री झारखण्ड। मादक पदार्थ के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत मैराथन दौड़ में एसडीओ, अधिकारियों और छात्रों ने लगाई दौड़।

पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में जिला प्रशासन द्वारा मादक पदार्थ के विरुद्ध बृहद स्तर पर जागरूकता अभियान के तहत आज रन फ़ॉर ड्रग फ्री झारखण्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें देवी फ्यूल स्टेशन चक्रधरपुर से पोड़ाहाट स्टेडियम चक्रधरपुर तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें पोड़ाहाट चक्रधरपुर अनुमंडल की एसडीओ रीना हांसदा के साथ अधिकारी, विभिन्न संगठनों के लोग, स्कूली बच्चे, युवा आदि शामिल हुए। इस दौरान मादक पदार्थ के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को लोगों को जागरूकता का संदेश दिया गया। एसडीओ ने मौके पर पोड़ाहाट स्टेडियम में सभी लोगों को ड्रग फ्री झारखण्ड का शपथ भी दिलाया। मैराथन दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आये प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *