जमशेदपुर के कों ऑपरेटिव कालेज परिसर में बनाये गए स्ट्रांग रूम में गुरुवार देर रात उस वक्त हंगामा सा मच गया

जब बाहर राज्य से आये हुए एक ट्रक का प्रवेश कालेज परिसर में हुआ, ट्रक महाराष्ट्र राज्य का था जिसपर इवीएम होने की आशंका पर झामुमो समेत इंडी गठबंधन के खेमे के लोग हंगामा शुरू कर दिये, इधर जैसे ही हंगामे की सुचना जिला निर्वाचन पदाधिकारी कों मिली वैसे ही वों जिला पुलिस अधीक्षक एवं दल बल के साथ स्ट्रांग रूम परिसर में पहुंचे, और ट्रक की जाँच की, हालांकि ट्रक के जाँच के बाद उसमे चुनाव के वेस्ट मेटेरियल पाए गए, उन्होंने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी एवं मौजूद सभी के बिच यह जाँच किया, जिसके बाद सभी शांत हुए, हालांकि इंडी गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती ने कहा की अगर बाहर से कोई वहान परिसर में प्रवेश करती है तो इसकी सुचना पहले से सभी कों दी जानी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *