आगामी 25 मई कों जमशेदपुर मे लोकसभा चुनाव हेतु मतदान होना है ऐसे मे कांग्रेस पार्टी मतदाताओं कों मतदान के प्रति जागरूक करने के प्रयास मे जुटी है,

इसको लेकर मानगो इलाके मे एक बैठक की गई, बैठक मे प्रत्येक बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे, बैठक की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस नेता गुड्डू गुप्ता ने कहा की इस बैठक का उद्देश्य मतदान के प्रतिशत कों बढ़ाना है, उन्होंने कहा की बैठक मे बूथ स्तर की टीम बनाई गई है जो घर घर जाकर लोगों कों मतदान के प्रति जागरूक करेगी साथ ही जो मतदाता शहर से बाहर है उनसे भी बात कर उनसे शहर वापस आकर अपने मताधिकार के प्रयोग की अपील भी करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *