पंजाबी समुदाय की महिलाओं ने गुरुवार को करवा चौथ का त्यौहार धूमधाम से मनाया

इस अवसर पर महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखा। शाम को चलनी से चांद देखने के बाद व्रत खत्म किया। इस मौके पर रिफ्यूजी कॉलोनी आदर्श नगर मंदिर में महिलाएं जमा हुई महिलाओं ने सोलह श्रृंगार किए थे, और सज धज कर आई थीं। नए कपड़े पहने थे। यहां भव्य कार्यक्रम हुआ सभी ने आनंद उठाया। रिफ्यूजी कॉलोनी मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष नवीन चातरा ने बताया कि महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा है। यह काफी कठिन तपस्या है। जो वह अपने पति के लिए करती हैं। शाम को पंजाबी समुदाय जो भी पकवान पसंद करते हैं। सब तैयार किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि कई पति भी अपनी पत्नी का साथ देते हुए व्रत रखते हैं। पहले पंजाबी समुदाय ही यह त्यौहार मनाता था। अब सभी जाति के लोग यह त्यौहार मनाते हैं,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *