जमशेदपुर: पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल


जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर छह निवासी एरिक डाडेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एरिक पर उसकी पत्नी ने अक्टूबर 2020 में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था. न्यायलय से एरिक की गिरफ्तारी का वारंट निकलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *