जमशेदपुर: प्रेम विवाह से भड़का लड़की पक्ष, आधी रात युवक के घर में घुसकर की मारपीट

Spread the love

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुईयाडीह मुर्गा पाड़ा निवासी संजीत कुमार साहू (24 वर्ष) ने 14 मार्च को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में अपनी प्रेमिका कशिश कुमारी गुप्ता (21 वर्ष) के साथ प्रेम विवाह कर लिया। विवाह के बाद संजीत अपनी पत्नी को लेकर होम पाइप इंद्रा नगर स्थित अपने घर पहुंच गया।
इधर जैसे ही इस बात की जानकारी लड़की पक्ष के लोगों को मिली, उसी रात करीब 11:30 बजे पांच की संख्या में लोग संजीत के घर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर घर का गेट लात मारकर तोड़ दिया और जबरन घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *