
पुलिस ने इसके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार को भी जब्त किया हैँ, बता दे बीती रात फारूकी मस्जिद के पास अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा तौकिर उर्फ गोरा को गोली मारी गई थी, जिसमें तौकीर की मृत्यु हो गई थी, घटना में पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए अभियान चलाया और 24 घंटे से पूर्व ही इसके मुख्य आरोपी मसूद इक़बाल उर्फ़ अयान को गिरफ्तार कर लिया, इसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल एवं घटनास्थल से छह फायर किया गया खोखा बरामद किया हैँ, गिरफ्तार अपराधी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. इसकी जानकारी सिटी एसपी कुमार सिवासिस ने दी
