बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के डुभा गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

ग्रामीणों ने गांव में “नो रोड, नो वोट” का बैनर लगाते हुए सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर विरोध जताया। उनका कहना है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन आज तक उनकी बात नहीं सुनी गई।वोट बहिष्कार की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बावजूद इसके, ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और मतदान करने से इंकार कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 56 पर यह विरोध जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *