
जमशेदपुर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल रघुवर दास के भाई मूलचंद साहू की गुंडागर्दी अभी भी जारी है। घटना गुरुवार की दिन में 3:30 बजे की है। जमशेदपुर पूर्वी से विधानसभा चुनाव लड़े शिव शंकर सिंह के भाई राजेश सिंह बम पर मूलचंद साहू ने हमला कर दिया और उन्हें जान से मारवाने देने की धमकी दी। इस घटना के संबंध में राजेश सिंह बम मूलचंद साहू के खिलाफ सीतारामडेरा थाना में की दर्ज करवाया है।
राजेश सिंह बम ने बताया कि वह भैया जी घाट पर दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे। इसी दौरान उन्होंने मूलचंद साहू को देखा और सोचा कि उनके साथ शिष्टाचार मुलाकात कर ले। यही गलती बम सिंह ने कर दिया।
इसी क्रम में मूलचंद साहू ने बम सिंह को फाइट से मारना शुरू कर दिया। उन्होंने अपशब्द कहते हुए कहा कि तुम साला बिहारी लोग 25 साल से हम लोग का तलवा चल रहे थे और आने वाले 25 साल तक तलवा चाटोगे। क्योंकि 25 साल तक हम लोग का ही राज्य चलता रहेगा। तुम्हारा भाई शिव शंकर सिंह का इतना हिम्मत हो गया कि वह मेरे भाई रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ा।
मूलचंद साहू ने धमकी देते हुए बम सिंह को जान से मारवा देने की धमकी दिया।
गौरतला है कि जब रघुवर दास मुख्यमंत्री थे तब उनका भाई मूलचंद साहू की गुंडागर्दी चरम पर थी।
पुलिस ऑफिसर चाहे व्यवसाय उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करना इसके लिए आम बात थी। और कई बार लोगों से इसकी पिटाई भी हुई है। यह बात पूरा शहर जानता है।
