खरसावां थाना क्षेत्र के आमदा ओपी अंतर्गत बुधवार को हुई कनकलता प्रधान की धारदार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

Spread the love

खरसावां थाना क्षेत्र के आमदा ओपी अंतर्गत बुधवार को हुई कनकलता प्रधान की धारदार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में जीवनधन प्रधान, राजकुमार प्रधान और पंकज प्रधान शामिल हैं. सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया ने बताया कि मृतक कनकलता प्रधान और अभियुक्तों के बीच जमीन की मापी को लेकर विवाद चल रहा था. बुधवार को मृतक आमदा क्षेत्र में किसी कार्य से आया था, तभी पहले से घात लगाए बैठे अभियुक्तों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना के बाद मृतक के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी दल गठित किया और आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी तलवार और बंकिया बरामद की गई. साथ ही खून लगा कपड़ा, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी भी जब्त की गई है. एसडीपीओ ने बताया कि मुख्य अभियुक्त जीवनधन प्रधान के खिलाफ कुचाई थाना में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. छापेमारी दल में एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक नितिन कुमार सिंह, खरसावां थाना प्रभारी गौरव एवं रिजर्व गार्ड शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *