जमशेदपुर गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई दो अलग- अलग स्नैचिंग की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छीने गये सभी सामानों को बरामद कर लिया है

Spread the love

पुलिस के अनुसार 16 सितंबर 2025 की रात करीब 8:15 बजे पिपला निवासी निधिराम महतो अपनी पत्नी रूपाली महतो के साथ साकची से गोलमुरी होते हुए अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान एनएमएल फ्लैट गेट के पास पीछे से आये स्कूटी सवार युवक ने उनकी पत्नी के कंधे पर टंगा पर्स छीनकर फरार हो गया. इसके बाद करीब 8:30 बजे कोमल कुमारी भी गोलमुरी चर्च के पास स्नैचिंग की शिकार हुई. दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया. सिदगोड़ा थाना के सहयोग से पुलिस ने शुभम कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से दोनों कांडों में छीने गये पर्स, मोबाइल फोन, नकद राशि, महिलाओं के गहने, क्रेडिट-डेबिट कार्ड और अन्य सामान बरामद किए गए हैं. आरोपी के पास से लाल रंग की डुएट स्कूटी भी जब्त की गई है. शुभम कुमार विद्यापतिनगर सिदगोड़ा का रहने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *