खरसावां में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वां जयंती मनाया गया

Spread the love


खरसावां भाजपा पूर्वी भाग के युवा कमेटी अध्यक्ष सिद्धेश्वर सिंहदेव की अध्यक्षता में रविवार को चौक परिसर पर स्थित भाजपा कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वां जयंती धूमधाम के साथ मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभास चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उसके बताए हुए मार्ग पर चलने का सभी लोगों ने संकल्प लिया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि विवेकानंद प्रधान, सुशील सारंगी, लाल सिंह सोय, सुभाष चंद्र महतो, होपना सोरेन, कृष्णा सरदार, मंगल सिंह हेंब्रम, विश्व कंठ प्रधान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *