दीनदहाड़े घर में घुसकर रॉड से मारकर पिता की हत्या, बेटे को भी था मारने का प्रयास लेकिन भागकर बचाई जान, एमजीएम में इलाजरत

Spread the love

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र गदडा निवासी प्रफुल्ला महतो की सब्बल से मारकर हत्या कर दिए जाने की खबर आ रहा है। साथ ही उसके बेटे संजय महतो पर भी हमला हुआ है। बेटे ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। इस खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। परसुडीह पुलिस मौके पर पहुचकर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हत्या का आरोप पड़ोस के रहने वाले लाल भूमिज पर लगाया जा रहा है। जिसने बुधवार की सुबह सुबह 6:00 बजे रड से मारकर हत्या कर दी। उसके बाद उसके बेटे संजय महतो को भी मारा किसी तरह संजय महतो जान बचाते हुए बाहर निकला। पड़ोस के राजू सरदार ने इसका विरोध किया और लाल भूमिज के भाई ने वहां आकर संजय महतो को बचाया।इस घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष राजेश सामंत, पंचायत समिति सदस्य बिस्वजीत भगत, विवेक गुप्ता, उप मुखिया बिरजू पात्रो, ने पहुंचकर घटनास्थल पर थाना प्रभारी परसुडीह को जानकारी देते हुए घायल संजय भूमिज को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। घटना स्थल पर सिटी एसपी व परसुडीह थाना प्रभारी मौके पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से लाल भूमिज अजीबोगरीब हरकत कर रहा था। उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *