माँ पहाड़ी की कृपा सभी पर बनी रहे – अमरप्रीत सिंह काले माँ पहाड़ी पूजा के भव्य विसर्जन समारोह में उमड़ी आस्था, अमरप्रीत सिंह काले ने लिया माँ का आशीर्वाद

Spread the love

जमशेदपुर : बर्मामाइंस स्थित केरेज कॉलोनी में श्री श्री माँ पहाड़ी पूजा समिति द्वारा आयोजित माँ पहाड़ी पूजा के विदाई एवं भव्य विसर्जन समारोह में समाजसेवी एवं भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माँ पहाड़ी के चरणों में श्रद्धापूर्वक माथा टेककर राज्य, शहर एवं समस्त समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की।

समिति द्वारा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं की अपार आस्था, उत्साह एवं सहभागिता ने आयोजन को अत्यंत भव्य और यादगार बना दिया।

इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने तथा हमारी समृद्ध परंपराओं एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

उन्होंने माँ पहाड़ी से प्रार्थना करते हुए कहा कि माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो। समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, एकता और सद्भाव निरंतर बढ़ता रहे तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहे।

अमरप्रीत सिंह काले ने इस सफल एवं भव्य आयोजन के लिए श्री श्री माँ पहाड़ी पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए उनके सेवा भाव, समर्पण एवं उत्कृष्ट आयोजन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *