
जमशेदपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। आजादनगर थाना पुलिस ने कांड संख्या 53/26 में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त उमर फारुख को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 18 जून 2026 को दर्ज मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत आरोपी उमर फारुख, उम्र 18 वर्ष, पिता मोहम्मद जावेद, निवासी डमडुबी कपाली को 23 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।