जमशेदपुर
सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में हत्यारोपी महिला रंजू देवी के घर इश्तिहार चिपकाया गया। यह इश्तिहार बुधवार को चिपकाया गया। सीतारामडेरा थाना पुलिस कल्याण नगर पहुंची और डुगडुगी बजाकर इश्तिहार चिपकाया। आसपास के लोगों को बताया कि रंजू देवी हत्या के मामले में फरार चल रही हैं। उनको कोर्ट में जल्द हाजिर कराया जाए। वरना उनके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी। पुलिस पिछले साल हुई हत्या की घटना के आरोपियों की तलाश कर रही है।