चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) झारखंड दिशोम सरहुल बाहा महोत्सव भव्य रूप से चांडिल के विभिन्न क्षेत्रों में धूम धाम के साथ मनाया गया। इस दौरान नायके बाबा ने विधिवत रूप से सखुआ के फूल से पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख शांति की कामना किया। चांडिल गोलचक्कर में आयोजित झारखंड दिशोम सरहुल बाहा महोत्सव में विधायक के बेटी स्नेहा महतो आदिवासी पारंपरिक परिधान में पहुंचीं। इस दौरान स्नेहा महतो ने आदिवासी पारंपरिक परिधान में ढोल-नगाड़े की धुन पर नृत्य किया। इस दौरान स्नेहा महतो ओर ओमप्रकाश ने खुदीयाडीह व गांगुडीह में आयोजित सरहुल महोत्सव में शामिल हुए। इस मौके पर ओमप्रकाश लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, पप्पू वर्मा, कांचन प्रामाणिक, सुगी हांसदा, बैधनाथ टुडू, सुदामा हेम्ब्रम सहित कई लोग उपस्थित थे।